सभी शिक्षक अपने मूल विद्यालय पर है इसका प्रमाण पत्र देंगे बीएसए , सभी की सम्बद्धता होगी समाप्त : महानिदेशक । – sarkarimaster.co.in

Anúncios

बेसिक स्कूलों में सुचारु रूप से पढ़ाई कराने के लिए शिक्षकों की संबद्धता कार्यालयों से समाप्त करने का आदेश पूर्व में जारी हो चुका है। समीक्षा में पाया गया है कि अब भी सभी शिक्षक अपने विद्यालय में नहीं लौटे हैं।

Anúncios

इसे गंभीरता से लेते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को पत्र लिखा है।

निर्देशित किया है कि बीआरसी या मुख्यालय से संबद्ध शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके मूल विद्यालय भेजा जाए। साथ ही बीएसए इस आशय का प्रमाणपत्र भी देंगे कि अब कोई शिक्षक संबद्ध नहीं है। यह प्रमाणपत्र कार्यालय की ई-मेल आइडी schoolshikshassa@gmail.com पर एक सप्ताह के भीतर देना होगा।