FLN प्रशिक्षण से BSA को गायब मिले 13 शिक्षक, पढ़िए पूरी खबर – sarkarimaster.co.in

Anúncios

 मंझनपुर: बीआरसी BRC कौशाम्बी में चल रहे एफएनएल FLN प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखने के लिए गुरुवार को बीएसए BSA डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ( kamlendra kushwaha)ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें 13 शिक्षक गायब मिले। मामले को गम्भीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों (teacher )का एक दिन का वेतन रोकते हुए सहायक लेखाकार समग्र शिक्षा को कारण बताओ नोटिस (notice ) जारी किया है। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा शिक्षकों (teacher )का एफएनएल FLN प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसमें बीआरसी BRC क्षेत्र के 50 शिक्षकों (teacher )के बैच को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का जायजा लेने के लिए गुरुवार को बीएसए BSA डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा बीआरसी BRC कौशाम्बी पहुंचे।

Anúncios


इस दौरान उन्होंने पाया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 शिक्षकों (teacher ) में 13 बगैर पूर्व सूचना दिये गायब हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने सभी गायब शिक्षकों (teacher )का निरीक्षण तिथि के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। इसके अलावा कार्यालय से गायब रहे सहायक लेखाकार समग्र शिक्षा को उन्होंने कारण बताओ नोटिस (notice ) जारी किया है। बीएसए BSA की कार्रवाई सम्बंधित शिक्षकों व सहायक लेखाकार में हड़कम्प है।