School Viral video: शिक्षा के मंदिर में भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला – sarkarimaster.co.in

Anúncios

School Viral video: शिक्षा के मंदिर में भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

Anúncios

 

डॉ. राधाकृष्णन ने कहा था कि जब एक स्कूल खुलता है तो हजार जेल खाने बंद होते हैं। लेकिन टीकमगढ़ जिले के एक स्कूल में खुलेआम भोजपुरी गाने पर डांस हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि यह विरोधियों का षड्यंत्र है।यह पूरा मामला टीकमगढ़ के लिधौरा नगर से सामने आया है।

टीकमगढ़ के नगर लिधौरा की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के बाहर भोजपुरी गाने पर एक लड़का-लड़की डांस कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय जैन ने बताया कि वीडियो एक षड्यंत्र के तहत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जब सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म हो गए तो छात्राएं और स्कूल स्टॉफ अपने घर को चले गए। लेकिन साउंड वहीं रख रहा, जिस पर किसी शरारती तत्व ने भोजपुरी गाने पर वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वायरल होने के बाद संकुल प्राचार्य ने नोटिस दिया था, जिसका जवाब दे दिया गया है।