Primary Ka Master: झांसी और ललितपुर में आज वज्रपात की चेतावनी


झांसी। ललितपुर और झांसी में बुधवार को फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी जारी की है। ऐसे में तापमान गिरने से फिर ठंडक बढ़ सकती है। मंगलवार को सुबह आसमान में बदरी छाई हुई थी। हालांकि, सुबह करीब नौ बजे हल्की धूप खिल गई।


 शाम को सूरज ढलने के बाद हल्की गलन शुरू हो गई। झांसी में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *