Mausam Update: उत्तर भारत में अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों न्यूनतम तापमान – sarkarimaster.co.in

Anúncios

Mausam Update: उत्तर भारत में अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों न्यूनतम तापमान

Anúncios

नई दिल्ली, । उत्तर भारत में अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि से निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि,

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी क्योंकि घाटी के कई हिस्सों में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पहलगाम में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम स्थिर नहीं है। कोहरा-धुंध जारी रहेगा। रात का तापमान गिरेगा। 23 तक बारिश की संभावना है। 26 जनवरी तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।