एक दिन के लिए बिटिया बनी शिक्षा विभाग में अधिकारी, इन आदेश को किया जारी – sarkarimaster.co.in

Anúncios

 एक दिन के लिए बिटिया बनी शिक्षा विभाग में अधिकारी, इन आदेश को किया जारी

Anúncios

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा बेसिक शिक्षा विभाग में एक दिन के लिए अधिकारी बनीं। छात्रा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। लिपिकों को शिक्षकों से जुड़े सभी कार्य समय से करने के आदेश दिए।

मोहनलालगंज कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा चहक को ब्लाक में खंड शिक्षाधिकारी का चार्ज वर्तमान बीईओ सुशील कुमार ने सौंपा। छात्रा ने बीईओ की कुर्सी पर बैठने के बाद बीआरसी के कार्यों को समझा और लिपिकों के पटल की समीक्षा की। चहक ने बीईओ के रूप में सभी शिक्षकों को वेतन, चयन वेतन, इंक्रीमेंट, अपार आईडी सहित सभी कार्यों को समय से पूरा करने का आदेश जारी किया।