सरकारी कर्मचारियों को झटका। पीएफ़ पर ब्याज दर 40 साल के निम्नतम स्तर पर। अब 8.1% मिलेगा व्याज। – sarkarimaster.co.in

Anúncios

 सरकार ने आम लोगों को बड़ा झटका दे दिया है और प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है. अब ईपीएफओ के तहत मिलने वाले पीएफ की ब्याज दर को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी करने का फैसला ले लिया गया है. 

Anúncios


EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है. गुवाहाटी में चल रहे सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला लिया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दरों को घटा दिया जाए. इस तरह अब इसकी ब्याज दरों को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है. ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए ये बड़ा झटका है.