शिक्षक ने फैला दी लूट की फर्जी सूचना, जंगल मे घण्टो परेशान रही पुलिस । – sarkarimaster.co.in

Anúncios

 चकरनगर। विद्यालय जाने की बजाय एक शिक्षक ने दोपहर में घर लौटकर अपने साथ लूट होने पकड़ कर जंगल में बदमाशों के पास ले जाने की अफवाह फैला दी। जंगल में घंटो परेशान होने के बाद जब पुलिस ने शिक्षक पर सख्ती की तो उसने यह कबूल कर लिया।

Anúncios

बताया कि मानसिक परेशानी में उसने यह कदम उठाया कस्बा लखना के आदर्श नगर निवासी मनोज यादव काछी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। दोपहर 12 बजे के करीब काछी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को बताया कि बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया जंगल के अंदर ले गए।

वहां पर 10 से 15 असलहाधारी बदमाश बैठे थे। बदमाशों के पूछने पर बता दिया कि गांव में भैंस बेची थी। उसका पैसा लेने आया था। बदमाशों ने तलाशी लेकर जेब में पड़े तीन हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से माने की धमकी भी दी। ग्रामीणों ने भरेह थाना प्रभारी विंद हरी वर्मा को मामले से अवगत कराया थाना प्रभारी ने शिक्षक को थाने बुलाया लेकिन वह नहीं गए। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ बताए पटनास्थल पर पहुंचे। घंटों जंगल में तलाश कराई। कहीं कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक मनोज को फिर बने बुलाया सख्ती करने पर शिक्षक ने बताया कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई है। मानसिक तनाव के कारण वह आधे रास्ते से वापस आ गया और गांव में झूठी अफवाह फैला दी।