भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल, जानिए क्या कहा उन्होंने शिक्षामित्रों के बारे में? 

कल दिनांक 3-12- 2021 को जनपद मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी का शुभ आगमन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष महेश राजपूत, जिला संगठन मंत्री डॉ अनुराग मिश्र के नेतृत्व में जनपद मैनपुरी के जिला पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर अपने मान सम्मान सुरक्षित किए जाने हेतु ज्ञापन दिया


ज्ञापन देने पर उन्होंने पूछा आप क्या चाहते हैं।हम लोगों ने कहा हम लोगों का मान-सम्मान वापस किया जाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा आप लोगों का बहुत जल्द कार्य होगा। भेंट करने वालों में महेश राजपूत शैलैन्द्र दुबे जी करहल अनुराग मिश्र विवेक सिंह चौहान नितिन त्रिवेदी किशनी श्री मती दीप्ती राठौर किशनी अमित तिवारी किशनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *