टीजीटी परीक्षा : साल्वर गैंग में महिला सहित 6 गिरफ्तार । पेपर आउट करने वाले आडिटर की तलाश । – sarkarimaster.co.in

Anúncios

 अयोध्या। जिले में रविवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने सॉल्वर गैंग की महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने दो लोगों की जगह एग्जाम देने के लिए चार लाख रुपये में सौदा तय किया था। इनमें से एक आदर्श इंटर कॉलेज में परीक्षा देते समय पकड़ा गया जबकि दूसरा पकड़े जाने के भय से केंद्र के बाहर से ही भाग गया था। यह सभी चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में ठहरे हुए थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कमलेश कुमार निवासी ऐहार थाना रुदौली द्वारा लवकुश कुमार की जगह एवं सुनील कुमार द्वारा परीक्षार्थी गिरीश कुमार निवासी सोहावल जनपद अयोध्या की जगह पर परीक्षा देने के लिए कुल चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार निवासी रुदौली, कमल कुमार निवासी बरसठी जनपद जौनपुर, सुनील यादव निवासी सुरियावा जनपद भदोही, भारत भूषण गौतम निवासी प्रयागराज, अमन केशवानी निवासी प्रयागराज व पुष्पा यादव अयोध्या के रूप में हुई।

Anúncios